
हांग कांग में बतख की जीभ की स्पेशल डिश बनाकर खास अंदाज में पेश की जाती है।

लॉलीपॉप यूं तो सभी को लुभाते हैं लेकिन यह लॉलीपॉप कहीं आपका जी कच्चा न कर दे। इसे केंचुओं और अन्य कीड़ों से मिलाकर बनाया गया है।

हैगीज नाम की यह डिश यूं तो देखने में शाकाहारी लगती है लेकिन दरअसल ये भेड़ के दिल, गुर्दे और फेफड़ों से मिलकर बनी है। इसे प्याज और मसालों में खास तरीके से पकाया जाता है।

डीप फ्राइड मार्स बार्सः यह स्कॉटलैंड की बेहद लोकप्रिय डिश है। इसे मछली और चिप्स के साथ सर्व किया जाता है।

डिग्गर वास्प राइस क्रेकर जापान की एक लोकप्रिय डिश है। जापान में चावल से बनी डिश इतनी लोकप्रिय हैं कि अब इन क्रेकर में ततैया जैसे कीड़ों को मिलाकर पेश किया जाने लगा है।

फ्राइड मकड़ेः कंबोडिया में मकड़ियों की यह डिश अनोखों अंदाज में पेश की जाती है। फ्राई किये हुए यह मकड़े फ्राइड चिकन जैसे लगते हैं।

स्नेक पाउडरः सांप से भले ही दुनियाभर के लोग डरते हों लेकिन चीन में सांप रोजाना के खाने का हिस्सा होते हैं। सांपों का पाउडर और वहां कि सामान्य डिश है।

कांटे पर लगे सीहार्सः चीन में सीहार्स को पकाकर कांटों पर सजाकर बेचा जाता है। चीन में इसे बेहद ही स्वादिष्ट डिश माना जाता है। सीहार्स बहुत ही कम मिलते हैं इसलिए इनकी मांग और ज्यादा बढ़ जाती है।

खून का प्याला. दक्षिण एशिया के कई इलाकों में सुअर और अन्य जानवरों का ताजा खून खाने के रूप में परोसा जाता है। बतख और सुअर के खून को अन्य खानें के साथ तस्तरी में परोसा जाता है।

गिनी पिगः पेरू में सुअर महोत्सव के दौरान इन गिनी पिग्स को पकाया जाता है। यह यहां कि पारंपरिक डिश हो जो सदियों से समारोह में पकाई जा रही है
source dainik bhaskar
No comments:
Post a Comment