Friday, January 7, 2011

एक करोड़ 80 लाख में नीलाम हुई मछली

एक करोड़ 80 लाख में नीलाम हुई मछली

टूना
जापान दुनिया में समुद्री खाद्य का सबसे बड़ा उपभोक्ता है
जापान की राजधानी टोक्यों में हुई नीलामी में एक ट्यूना मछली 3.24 करोड़ येन यानि लगभग एक करोड़ 80 लाख रूपए में बिकी.
बिक्री कीमत का रिकॉर्ड बनाने वाली इस ट्यूना मछली को टोक्यो के सुकीज़ी मछली बाज़ार में नववर्ष पर होने वाले पहली नीलामी में बिक्री के लिए रखा गया था.
इस नीलामी के लिए 500 मछलियों को रखा गया था, लेकिन इन मछलियों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी नीले डैनों (पंख) वाली ट्यूना जिसका वज़न 342 किलोग्राम था.
फैले हुए डैनों वाली ट्यूना मछली को सूशी बनाने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है और इसका स्वाद उम्दा होता है.
ये मछली जापान के उत्तरी द्वीप होकाएदो से पकड़ कर लाई गई थी.bbc hindi

No comments:

Post a Comment